बाराबंकी: स्व.बेनी प्रसाद की पौत्री श्रेया बनी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की सियासत की इबारत लिखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.बेनी प्रसाद वर्मा के परिवार की तीसरी पीढ़ी ने भी राजनीति में कदम रख दिये हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.बेनी प्रसाद की पौत्री व पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा ने सपा महिला सभा में मजबूती …

बाराबंकी। ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की सियासत की इबारत लिखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.बेनी प्रसाद वर्मा के परिवार की तीसरी पीढ़ी ने भी राजनीति में कदम रख दिये हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.बेनी प्रसाद की पौत्री व पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा ने सपा महिला सभा में मजबूती के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से अपनी पारी का आगाज किया है। जनपद में सपा से विधायक फिर  सांसद उसके के बाद केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले स्व.बेनी प्रसाद वर्मा का नाम विकास पुरुष के रूप में लिया जाता है। उनके सुपुत्र राकेश वर्मा भी प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री रह चुके है।

स्व.बेनी प्रसाद वर्मा की पहली पुण्यतिथि पर हुए श्रद्धांजलि समारोह में राकेश वर्मा ने हजारों की भीड़ एकत्र की जिसको देखकर खुद पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अतिउत्साह में दिखे। जिसका राजनीतिक लाभ परिवार की बेटी श्रेया को मिला। उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी ।पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है और साथ ही उनको अयोध्या मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं।

राजनीतिक पकड़ रखने वाले परिवार के सदस्य के रूप में श्रेया नई जिम्मेदारी से उत्साहित है। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पूर्व सांसद डिम्पल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का आभार व्यक्त किया है। श्रेया के मनोनयन पर सपा के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, विधायक गौरव रावत, एमएलसी राजेश यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा ,महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज मौर्या सहित अनेकों जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

संबंधित समाचार