हल्द्वानी: हड़ताली उपनल कर्मचारियों ने सफाई कर्मियों को कार्य पर जाने से रोका, हंगामा
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह हड़ताली उपनल कर्मचारी व एसटीएच सफाई कर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि था। उपनल कर्मियों की हड़ताल के चलते एसटीएच की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंप दी गई है। बृहस्पतिवार की सुबह सफाई व्यवस्था संभाल रहे ठेका कर्मचारी कार्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह हड़ताली उपनल कर्मचारी व एसटीएच सफाई कर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि था। उपनल कर्मियों की हड़ताल के चलते एसटीएच की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंप दी गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह सफाई व्यवस्था संभाल रहे ठेका कर्मचारी कार्य के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां हड़ताल कर रहे उपनल कर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और अस्पताल गेट के बाहर काफी हंगामा हुआ। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने जिलाधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। साथ ही उचित कदम उठाने की मांग की।
एसटीएच के एमएस डॉ. विवेकानंद सत्यवली ने बताया कि कर्मचारियों के नहीं आने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। एक अन्य कंपनी के सफाई कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
