बरेली कॉलेज में सछास और एबीवीपी आमने-सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा। समाजवादी छात्र सभा (सछास) ḥके कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। सछास ने कॉलेज प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा मांगा। सछास ने सोमवार को कॉलेज में तोड़फोड़ …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा। समाजवादी छात्र सभा (सछास) ḥके कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। सछास ने कॉलेज प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा मांगा। सछास ने सोमवार को कॉलेज में तोड़फोड़ करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

इस पर प्राचार्य ने जल्द से जल्द छात्रों की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने भी आम सभा बुलायी है। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। सछास कार्यकर्ता प्राचार्य कार्यालय में फर्श पर बैठ गए। विरोध करने वालों में छात्रनेता हृदेश यादव, सछास जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, महासचिव पाल विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, प्रशांत कुमार, प्रशांत यादव, जिला सचिव पवन वर्मा, सौरभ गंगवार, अमरीश यादव, श्यामवीर यादव, ऋ षभ यादव, करन सिंह, मधुनेश यादव व अन्य मौजूद रहे।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड करेगा छात्रों की पहचान
प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने चीफ प्रॉक्टर को दो दिन में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों की पहचान कर बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखा है। चीफ प्रॉक्टर ने शुक्रवार को कॉलेज में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक बुलायी है। सभी प्रॉक्टर सीसीटीवी फुटेज, वायरल फोटो व वीडियो से पहचान कर छात्रों के नाम पुलिस को सौंपेंगी।

सोमवार को हंगामे के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता प्राचार्य की कुर्सी भी दफ्तर से बाहर निकालकर ले गए थे। हालांकि उसके बाद कुर्सी वापस रख दी गई थी लेकिन प्राचार्य ने अब कुर्सी को बदल दिया है। उन्होंने अपने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों व मॉनीटर को भी ठीक कराया है।

एबीवीपी ने कई मांगे रखीं
सछास के विरोध के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज में पहुंच गए। आरोप लगाया कि सछास ने कक्षाएं बंद करायी हैं। उसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों से जुड़ी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज में शैक्षिक कैलेंडर, प्रयोगशालाओं की सुविधा, इंटरनेट की सुविधा, खेल सामग्री उपलब्ध कराने, छात्रावास खोलने व अन्य मांग रखीं। इस मौके पर अनिल गंगवार, शुभांकर मिश्रा, हर्ष अग्रवाल, अवनी यादव, सुनैना, श्रेयांश बाजपेई, अमन सिंह तोमर, प्रशांत देवल, शिमोंन मार्टिन व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार