उत्तराखंड: ट्रैकिंग पर गए 10 लोगों की मौत, पांच पर्यटकों समेत 25 लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में दो अलग-अलग स्‍थानों पर टैकिंग के लिए गए 10 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 25 लापता बताए जा रहे हैं। सेना की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी है। बागेश्‍वर जिले के सुदंरढूंगा घाटी में ट्रैक पर गए बंगाल के छह ट्रैकरों में पांच की मौत हो गई जबकि एक …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में दो अलग-अलग स्‍थानों पर टैकिंग के लिए गए 10 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 25 लापता बताए जा रहे हैं। सेना की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी है। बागेश्‍वर जिले के सुदंरढूंगा घाटी में ट्रैक पर गए बंगाल के छह ट्रैकरों में पांच की मौत हो गई जबकि एक लापता है।

वहीं उत्‍तरकाशी जिले में हर्षिल से हिमाचल प्रदेश स्थित छितकुल की ट्रैकिंग पर गए 17 सदस्‍यीय दल में पांच ट्रैकरों की मौत हो गई। जिनमें एक पर्यटक दिल्‍ली और बंगाल के बताए जा रहे हैं। एक बीमार ट्रैकर को हर्षिल पहुंचाया गया है, जबकि पोर्टर को सेना ने अपने कैंप में रखा है। लापता चार अन्‍य सदस्‍यों की खोज जारी है।

वहीं, कफनी ग्लेशियर की तरफ गए 20 ग्रामीणों का पता नहीं चल सका है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि सुंदरढूंगा क्षेत्र में अभी बचाव कार्य नहीं शुरू हो सका है। पांच ट्रैकरों की मौत की सूचना है। रेस्क्यू के बाद ही उनके नाम और स्थान का पता चल सकेगा। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सुंदरढूंगा क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार