नैनीताल: कैबिनेट मंत्री भगत ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा
ज्योलिकोट, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को तेजी के साथ राहत और बचाव के काम करने के निर्देश दिए। मंत्री भगत ने प्रेमपुर लोशज्ञानी के अन्तर्गत रकसिया नाले से हुए नुकसान को देखते हुए सिंचाई विभाग के ईई तरूण बंसल को 15 दिन के अंदर …
ज्योलिकोट, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को तेजी के साथ राहत और बचाव के काम करने के निर्देश दिए।
मंत्री भगत ने प्रेमपुर लोशज्ञानी के अन्तर्गत रकसिया नाले से हुए नुकसान को देखते हुए सिंचाई विभाग के ईई तरूण बंसल को 15 दिन के अंदर नाले के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। ग्रामसभा गुजरोड़ा के अंतर्गत भाखड़ा नदी में मिलने वाले गुजरोड़ा नाले के कटाव से कई बीघा जमीन बहने पर सिंचाई विभाग को नाले की मरम्मत करने और एसडीएम को फसलों के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
ग्राम सभा चोपड़ा में हुए नुकसान जायजा लेते हुए मंत्री भगत ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को राहत काम के लिए कहा। उन्होंने ग्रामसभा सूर्या गांव के अन्तर्गत सूर्याझाला को जाने वाली सड़क के ध्वस्त होने पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अधिकारी को वैकल्पिक मार्ग बनाने के आदेश दिए।
साथ ही लामझाला क्षेत्र में राशन पैकेट देने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महांमत्री महेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम मनीष कुमार व प्रतीक जैन, अधिसासी अधिकारी पीएमजीएसवाई केसी बिष्ट, अधिसासी अधिकारी लोनिवि अशोक चौधरी, अधिसासी अधिकारी सिंचाई तरुण बंसल आदि थे।
