हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी में लगी आग, अफरातफरी मची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा में गुरुवार शाम एक बर्थडे पार्टी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। राजपुरा निवासी हरीश चंद्र पेशे से सफाई कर्मचारी है। हरीश के घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। घर आए मेहमानों के लिए के लिए घरेलू गैस सिलेंडर पर खाना बनाया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा में गुरुवार शाम एक बर्थडे पार्टी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। राजपुरा निवासी हरीश चंद्र पेशे से सफाई कर्मचारी है। हरीश के घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी। घर आए मेहमानों के लिए के लिए घरेलू गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था।

सिलिंडर के पाइप से गैस लीकेज होने पर अचानक आग लग गई और भगदड़ मच गई। तेजी से निकल रही आगे ने पास ही पड़े गद्दे को चपेट में ले लिया। आनन फानन में सूचना पर पहुंची दमकल मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

संबंधित समाचार