हरदोई: एक दिन के लिए इंटर की छात्रा बनी थाना प्रभारी, जानें पूरा मामला…
हरदोई। फूलमती मां सरस्वती विद्यामन्दिर इंटरकालेज की इंटरमीडिएट छात्रा सौम्या अग्निहोत्री को शुक्रवार को एक घंटे के लिए थाना प्रभारी संदीप सिंह ने थाने की कमान सौंपी। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठ कर थाना प्रभारी बनी सौम्या अग्निहोत्री ने थाने आई ग्राम क्योटी ख़्वाजगीपुर निवासी सुनीता देवी की समस्या को सुनकर जांच कर कार्रवाई …
हरदोई। फूलमती मां सरस्वती विद्यामन्दिर इंटरकालेज की इंटरमीडिएट छात्रा सौम्या अग्निहोत्री को शुक्रवार को एक घंटे के लिए थाना प्रभारी संदीप सिंह ने थाने की कमान सौंपी। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठ कर थाना प्रभारी बनी सौम्या अग्निहोत्री ने थाने आई ग्राम क्योटी ख़्वाजगीपुर निवासी सुनीता देवी की समस्या को सुनकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने कम्प्यूटर रूम, वायरलेस सेट से मैसेज भेजने,हवालात,महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। सौम्या अग्निहोत्री ने पूछने पर बताया कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर वह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। थाना के इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने छात्रा को निरीक्षक व उपनिरीक्षक, आरक्षियों के कार्य व उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। आईपीसी,सीपीआर की जानकारी ली।
महिला हेल्प डेस्क की दिव्या द्विवेदी व आरक्षी प्रगति दुबे ने महिला अपराध से सम्बंधित जानकारी दी। सौम्या के साथ स्कूल की वंशिका गुप्ता,शिवांगी पटेल,अजरा खान,प्रियंका, श्रुति,गीतिका बालिकाओं ने सीओ बिलग्राम विशाल यादव से मिली। सीओ ने पुलिस की कार्यशैली के बारे में पूछने पर बालिकाओं ने बताया कि उन्हें पुलिस का कार्य व व्यवहार अच्छा लगा। फरियादियों व किसी प्रकार के अन्य समस्याओं की जानकारी ली।
