रामनगर: दो दिन बाद मिला लापता बच्ची का शव
रामनगर, अमृत विचार। ढिकुली गांव के लदुवा क्षेत्र से कोसी नदी में बही बालिका का शव दो दिन बाद पुछड़ी गांव में पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस्लामुद्दीन की सात वर्षीय पुत्री आलिया कोसी नदी किनारे गई थी। इस बीच पैर फिसल जाने के कारण वह कोसी नदी में गिर गई। नदी में बहाव …
रामनगर, अमृत विचार। ढिकुली गांव के लदुवा क्षेत्र से कोसी नदी में बही बालिका का शव दो दिन बाद पुछड़ी गांव में पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस्लामुद्दीन की सात वर्षीय पुत्री आलिया कोसी नदी किनारे गई थी। इस बीच पैर फिसल जाने के कारण वह कोसी नदी में गिर गई।
नदी में बहाव तेज होने की वजह से आलिया बहती चली गई। पिछले दो दिन से बचावकर्मी नदी में राफ्टिंग और किनारों पर गश्त के साथ उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को बच्ची का शव 12 किलोमीटर दूर पुछड़ी गांव में बरामद हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आलिया की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है।
