जागेश्वर की निर्धन बेटी के इलाज को विद्या की टीम ने बढ़ाए हाथ, सौंपी मदद
हल्द्वानी, अमृत विचार। सामाजिक संस्था सौहार्द जन सेवा समिति ने जागेश्वर निवासी निर्धन बेटी के इलाज को मदद के हाथ बढ़ाए हैं। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। संस्थाध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि संध्या किडनी में इंफेक्शन की समस्या से जूझ रही है। जानकारी होने पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सामाजिक संस्था सौहार्द जन सेवा समिति ने जागेश्वर निवासी निर्धन बेटी के इलाज को मदद के हाथ बढ़ाए हैं। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

संस्थाध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि संध्या किडनी में इंफेक्शन की समस्या से जूझ रही है। जानकारी होने पर संस्था के सदस्यों ने आपसी सहयोग से धनराशि जुटाई जिसके बाद संध्या के पिता गोपाल राम को 11 हजार रुपए का चेक सौंपा। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से निर्धन बेटी के इलाज में सामर्थ्यनुसार मदद करने की अपील की है।
इस दौरान बच्ची का इलाज कर रही चिकित्सकों की टीम ने समिति के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर सचिव पूर्णिमा, ममता पांडे, सोनी काला, रजनी जोशी, डॉ. ऋतु रखोलिया, डॉ. गीता मिश्रा, डॉ. अभिलाष धारीवाल, डॉ. स्निग्धा चंद आदि रहे।
