हरदोई: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हुई बैठक, दिए गए ये निर्देश
हरदोई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बल दिया। अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनु. मोर्चा रामचंद्र कनौजिया …
हरदोई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बल दिया। अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनु. मोर्चा रामचंद्र कनौजिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के माध्यम से समस्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए, कार्यसमिति बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय कोरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र भगवती प्रसाद रावत तथा क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों, अग्रिम अभियानों तथा अनुसूचित मोर्चा के दायित्वों पर प्रकाश डाला।
बैठक का समापन जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री भाजपा हरदोई अजीत सिंह बब्बन, जिलाध्यक्ष अनु. मोर्चा महिपाल गौतम, कार्यालय प्रभारी अवध क्षेत्र राहुल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनु. मोर्चा हरदोई सर्वेश जनसेवा, शिवम चौधरी, अजय कुमार बागी, सुशील कनौजिया, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्षगण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
