NCB ऑफिस पहुंचीं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी शनिवार सुबह एनसीबी ऑफिस पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ददलानी मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पूर्वाह्न 10 बजे पहुंची और उनके हाथ में एक लिफाफा था। वह एक घंटे बाद कार्यालय से बाहर आईं जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी शनिवार सुबह एनसीबी ऑफिस पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ददलानी मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पूर्वाह्न 10 बजे पहुंची और उनके हाथ में एक लिफाफा था। वह एक घंटे बाद कार्यालय से बाहर आईं जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन ददलानी ने बिना कुछ कहे वहां से चली गईं।
शाहरुख के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। एनसीबी की टीम, कथित तौर पर ड्रग्स संबंधी जांच से जुड़े दस्तावेज की तलाश में बृहस्पतिवार को बांद्रा स्थित अभिनेता के आवास ‘मन्नत’ पर गई थी। शुक्रवार शाम को शाहरुख खान का बॉडीगार्ड एनसीबी कार्यालय गया था। उसने अभिनेता की ओर से कुछ दस्तावेज सौंपे।
