हल्द्वानी: तीन सौ छात्र-छात्राएं ने एनसीसी कैडेट्स बनने के लिए परीक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों-छात्राओं ने शनिवार को एनसीसी कैड्स बनने के लिए एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में जमकर पसीना बहाया। कैड्स की परीक्षा के लिए आए एनसीसी अधिकारियों के मापदंपों को 50 छात्र-छात्राएं ही पूरा कर पाएं। इसमें 30 छात्र व 20 छात्राएं शामिल हैं। एमबीपीजी कॉलेज में एनसीसी के लिए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों-छात्राओं ने शनिवार को एनसीसी कैड्स बनने के लिए एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में जमकर पसीना बहाया। कैड्स की परीक्षा के लिए आए एनसीसी अधिकारियों के मापदंपों को 50 छात्र-छात्राएं ही पूरा कर पाएं।
इसमें 30 छात्र व 20 छात्राएं शामिल हैं। एमबीपीजी कॉलेज में एनसीसी के लिए स्टूडेंस में काफी उत्साह दिखाई दिया। बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह, एमबीपीजी के एनसीसी अधिकारी डॉ. विनय जोशी के नेतृत्व में कैड्स की परीक्षा हुई।
इसमें सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं की दौड़ से स्क्रीनिंग की गई। तत्पश्चात उनका फिजिकल एवं लिखित परीक्षा हुई। इसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एमबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीके पंत, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट भुवन भास्कर एवं शिक्षा अधिकारी हीरा सिंह बिष्ट ने अपना सहयोग दिया।
