रायबरेली में आर लाइव केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट का हुआ उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शहर क्षेत्र के अंतर्गत बरगद चौराहे के पास स्थित चौहान कांपलेक्स में आर लाइव केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में चिकित्सक डॉ.सुमेधा रस्तोगी और डॉ. संजय रस्तोगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक …

रायबरेली। शहर क्षेत्र के अंतर्गत बरगद चौराहे के पास स्थित चौहान कांपलेक्स में आर लाइव केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में चिकित्सक डॉ.सुमेधा रस्तोगी और डॉ. संजय रस्तोगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक सुशील सिंह द्वारा उद्घाटन समारोह में आए आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल जी त्रिपाठी, आईएमए के सेक्रेटरी डॉ विपिन गुप्ता, यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष दिनेश सिंह, ओम ग्रुप की चेयर पर्सन लता सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार