हल्द्वानी: शनिवार को भी खुला बाजार, करवाचौथ पर जमकर हुई खरीदारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। करवाचौथ से एक दिन पहले साप्ताहिक अवकाश पर भी बाजार गुलजार रहा। काफी संख्या में महिलाएं बाजार में पहुंचीं और जमकर खरीदारी की। शनिवार को बाजार बंद रहता है। इसलिए कई महिलाओं ने शुक्रवार को ही खरीदारी कर ली थी। शनिवार को भी हल्द्वानी के पटेल चौक, चौक बाजार, सदर बाजार, नैनीताल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। करवाचौथ से एक दिन पहले साप्ताहिक अवकाश पर भी बाजार गुलजार रहा। काफी संख्या में महिलाएं बाजार में पहुंचीं और जमकर खरीदारी की।

शनिवार को बाजार बंद रहता है। इसलिए कई महिलाओं ने शुक्रवार को ही खरीदारी कर ली थी। शनिवार को भी हल्द्वानी के पटेल चौक, चौक बाजार, सदर बाजार, नैनीताल रोड, मुखानी, रामपुर रोड में ग्राहकों की खूब आवाजाही देखी गई। बाजार में सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड़ चूड़ियों और साड़ी की दुकानों पर देखी गई। महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी को पसंद करती दिखीं। इसके साथ ही ज्वेलर्स, सुनहार और चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी करने पहुंची।

पटेल चौक व्यापारी अनुज रौतेला ने बताया कि करवा चौथ का सामान सबसे ज्यादा पर्व से एक दिन पहले बिकता है। महंदी लगवाने के लिए महिलाएं बाजार आती हैं और इस दौरान, छलनी, करवा, कलेंडर, करवाचौथ की किताब, दिया सहित अन्य सामानों की बिक्री बढ़ जाती है।
