राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगी हल्द्वानी की बेटी अरुंधति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में अरुंधति तिवारी अपना दमखम दिखाएंगी। उत्तराखंड योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में अरुधंति ने सभी प्रतिभागियों को पटखनी देकर पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में हुई थी। अब वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। चैंपियनशिप की तिथि अभी निर्धारित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्यस्तरीय योगासन चैंपियनशिप में अरुंधति तिवारी अपना दमखम दिखाएंगी। उत्तराखंड योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में अरुधंति ने सभी प्रतिभागियों को पटखनी देकर पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में हुई थी। अब वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी।


चैंपियनशिप की तिथि अभी निर्धारित नहीं है। नौ अक्टूबर को अरुंधति तिवारी ने आर्टिस्टिक योगा (कलात्मक योग) और ट्रेडिशनल योगा (परम्परागत योग) के सब जूनियर (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अरुंधति शहर के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में छठीं कक्षा में अध्ययनरत है। विद्यालय के प्रबंधक समिट टिक्कू, स्मृति टिक्कू, प्रधानाचार्य श्वेता पोद्दार ने अरुंधति को शुभकामना दी हैं।

संबंधित समाचार