हल्द्वानी: गौला पुल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले- युद्धस्तर पर हो रहा काम, जल्द शुरू होगा यातायात
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में आई आपदा के बाद इन दिनों प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह हल्द्वानी के क्षतिग्रस्त गौला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में आई आपदा के बाद इन दिनों प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह हल्द्वानी के क्षतिग्रस्त गौला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौला पुल पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी जिलों को भी जोड़ने का काम करता है। जिस दिन से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है उसी दिन से इसके जल्द निर्माण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा में प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचा है। आपदा प्रभावितों को उबारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं को अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये गये है सरकार आपदा कार्यो की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही है।
इस दौरान प्रभारी एवं ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आपदा मंत्री धन सिंह रावत, मंडलायुक्त सुशील कुमार डीआईजी, नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक, हेमंत द्विवेदी, गजराज बिष्ट, सुरेश तिवारी, सचिन साह, प्रकाश गजरौला आदि रहे।
