सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, ट्वीट कर कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तमिलनाडु। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज 24 अक्टूबर को चेन्नई में अपने घर के बाहर मीडिया से मिले। प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने के बारे में कहा कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीतने की कभी कोई उम्मीद नहीं की थी, लेकिन मुझे इसके लिए चुना गया तो अच्छा लगा और मैं बहुत खुश हूं। रजनीकांत ने …

तमिलनाडु। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज 24 अक्टूबर को चेन्नई में अपने घर के बाहर मीडिया से मिले। प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने के बारे में कहा कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीतने की कभी कोई उम्मीद नहीं की थी, लेकिन मुझे इसके लिए चुना गया तो अच्छा लगा और मैं बहुत खुश हूं। रजनीकांत ने ट्वीट कर यह भी कहा कि उन्हें दुख है कि उनके गुरु केबी (के बालाचंदर) सर उन्हें अवार्ड प्राप्त करते हुए देखने के लिए जीवित नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, रजनीकांत कल दिल्ली में आयोजित होने जा रहे अवार्ड फंक्शन में शामिल होंगे और अवार्ड प्राप्त करेंगे। गौरतलब है कि अप्रैल 2021 में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि सुपरस्टार रजनीकांत को पिछले चार दशकों से भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण अवार्ड अभी तक यह कार्यक्रम नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े-

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में शिव की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार

संबंधित समाचार