हल्द्वानी: चाकू लेकर घूम रहा चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात बनभूलपुरा पुलिस के रात्रि के दौरान चोरगलिया रेलवे फाटक के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब अंसारी निवासी गफूर बस्ती बताया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किसी वारदात …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात बनभूलपुरा पुलिस के रात्रि के दौरान चोरगलिया रेलवे फाटक के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब अंसारी निवासी गफूर बस्ती बताया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और चोरी के मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है।
