काशीपुर: घर से जेवरात चोरी का आरोप, तीन लोगो‍ं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृतर विचार। एक महिला ने तीन लोगों पर उसके पुत्र को बेहोश कर घर की अलमारी से जेवरात चोरी करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र के हरप्रताप नगर निवासी …

काशीपुर, अमृतर विचार। एक महिला ने तीन लोगों पर उसके पुत्र को बेहोश कर घर की अलमारी से जेवरात चोरी करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के हरप्रताप नगर निवासी भगवती देवी ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया है कि बीती 16 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे उसका पुत्र करन घर में सोया हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके पुत्र को बेहोश कर अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की नथ, मांग टीका, अंगूठी, झुमके आदि जेवरात चोरी कर लिए।

उसने शक जताया कि पडोस में रहने वाले धर्मपाल, चंदन व किराएदार ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार