पंतनगर: श्रमिकों की मजदूरी मांगने पर ठेकेदार पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। पटेल विहार कालोनी, बदायूं रोड बरेली निवासी संजय सिंह राठौर ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि वह मकान निर्माण का ठेका लेता है। वर्तमान में उसका काम सिडकुल में चल रहा है। शुक्रवार को श्रमिकों को दिहाड़ी देने के लिए साथी ठेकेदार मुरादाबाद निवासी शैलेंद्र सिंह से बात की …

पंतनगर, अमृत विचार। पटेल विहार कालोनी, बदायूं रोड बरेली निवासी संजय सिंह राठौर ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि वह मकान निर्माण का ठेका लेता है।

वर्तमान में उसका काम सिडकुल में चल रहा है। शुक्रवार को श्रमिकों को दिहाड़ी देने के लिए साथी ठेकेदार मुरादाबाद निवासी शैलेंद्र सिंह से बात की तो उसने गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया और उसने जिला अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंतनगर उमेश मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा को जांच सौंपी गई है।

संबंधित समाचार