रुद्रपुर: मारपीट में दो पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। रंजिश को लेकर काशीपुर रेलवे ब्रिज के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष के केलाखेड़ा, चंदनपुरा निवासी हरदीप सिंह का कहना था कि उसके दोस्त देवेंद्र सिंह ने कनकटा, गदरपुर निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रंजिश को लेकर काशीपुर रेलवे ब्रिज के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
एक पक्ष के केलाखेड़ा, चंदनपुरा निवासी हरदीप सिंह का कहना था कि उसके दोस्त देवेंद्र सिंह ने कनकटा, गदरपुर निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त देवेंद्र सिंह के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय में तारीख में गया हुआ था। शाम को जब वह कार से घर जा रहे थे तो काशीपुर रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास गुरजीत सिंह, जगदीश भाटिया, गुरपेज सिंह, अंश बाबा और चार अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
जबकि दूसरे पक्ष के कनकटा, गदरपुर निवासी गुरजीत सिंह का कहना था कि वह न्यायालय में केस की पैरवी करने गया हुआ था। शाम को जब वह अपने साथी अंश बाबा और जुल्फकार के साथ घर जाने के लिए इंदिरा चौक से काशीपुर रोड की ओर मुड़ा तो कार सवार देवेंद्र सिंह उसका पीछा किया। काशीपुर रोड पर रेलवे ब्रिज के पास उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह और प्रकट सिंह ने उनसे गालीगलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही भूपेंद्र ने उन पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी।
