उत्तराखंड में आने वाली यूपी रोडवेज बसों को देना होगा अब चार गुना टैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाली बसों में अब किराया बढ़ने जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने बाहरी राज्यों की बसों का टैक्स 100 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए कर दिया है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। यूपी से यहां आने वाले यात्रियों को अब प्रति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाली बसों में अब किराया बढ़ने जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने बाहरी राज्यों की बसों का टैक्स 100 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए कर दिया है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

यूपी से यहां आने वाले यात्रियों को अब प्रति सवारी 12 रुपए अधिक चुकाने होंगे। इससे किराये में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड मोटरयान कराधान सुधार नियमावली 2003 (यथा संशोधित 2012) में संशोधन पर मुहर लगा दी।

इसके बाद अब दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाली रोडवेज बसों को 100 रुपए प्रतिसीट प्रतिमाह के स्थान पर 400 रुपए टैक्स के रूप में देने होंगे। बात यदि उत्तर प्रदेश की करें तो यहां प्रति सवारी 12 रुपए बढ़ने की संभावना है। काफी समय से इसमें संशोधन की मांग की जा रही थी। उत्तराखंड सरकार ने अब इन मांगों को मान लिया है। आरटीओ राजीव मेहरा ने बताया कि इसका सर्कुलर अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

व्यवसायिक वाहनों से लिया जाएगा पूर्व की भांति 90 रुपए प्रति सीट

कैबिनेट मीटिंग में रोडवेज बसों पर टैक्स भले ही बढ़ा दिया हो, लेकिन व्यावसायिक वाहनों का टैक्स पहले की तरह ही रहेगा। इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। वर्तमान में उनसे 90 रुपए प्रतिसीट प्रतिमाह वसूला जाता है। जो कि आगे भी वसूला जाएगा।

संबंधित समाचार