पहाड़ के इस गांव में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पर गुस्साएं ग्रामीण, सुनाई खरी खोटी… देखें वीडियो
नैनीताल, अमृत विचार। आपदा के बाद नेता और अफसर लगातार आपदा से क्षतिग्रस्त गांवों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी गांव- गांव में ग्रामीणों का हाल जानने पहुंच रहे है। लेकिन जमीनी हकीकद कुछ और ही है। ग्रामीण का आरोप है कि उन्हें जमीनी स्तर सरकार से …
नैनीताल, अमृत विचार। आपदा के बाद नेता और अफसर लगातार आपदा से क्षतिग्रस्त गांवों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस के आला अधिकारी भी गांव- गांव में ग्रामीणों का हाल जानने पहुंच रहे है। लेकिन जमीनी हकीकद कुछ और ही है। ग्रामीण का आरोप है कि उन्हें जमीनी स्तर सरकार से कोई मदद नहीं मिली।
ग्रामीणों का गु्स्सा तब फूटा जब केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में आपदा के बाद जायजा लेने पहुंचे थे। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, अजय भट्ट का किया स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। और जमकर खरीखोटी सुनाई। और आपदा के बाद राज्य सरकार की कार्य प्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।
