रुद्रपुर: जिले में 135 स्थानों पर किया गया वैक्सीनेशन
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना नियंत्रण के तहत जिले में टीकाकरण लगातार जारी है । जिसमे जिले के 135 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेजी लाते हुए जिले भर में 135 स्थानों …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना नियंत्रण के तहत जिले में टीकाकरण लगातार जारी है । जिसमे जिले के 135 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेजी लाते हुए जिले भर में 135 स्थानों को चिह्नित कर टीकाकरण किया गया। जिसमे जिले के आठ ब्लॉक शामिल हैं। खटीमा के 35, किच्छा के 14, रुद्रपुर के 15, गदरपुर के 07, बाजपुर के 10, काशीपुर के 18, जसपुर के 08 और सितारगंज के 28 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिले में केवल गदरपुर के एक केंद्र को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर पहले डोज की भी उपलब्धता रही।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि वैक्सीन की खेप आने से जिलेभर के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक में टीकाकरण शिविर की संख्या को चिह्नित किया जा रहा है ताकि पूरे जिले में जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके ।
खटीमा में 27 केंद्रों में लगेगा कोरोना का टीका
सीमांत क्षेत्र में कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट मोड में हैं। सोमवार को भी 27 केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि कोवीशील्ड का प्रथम एवम द्वितीय डोज नागरिक चिकित्सालय, पीएचसी देवरी, पीएचसी नगला तराई, पीएचसी चकरपुर, नूरी मस्जिद, प्राथमिक विद्यालय नदन्ना, प्राथमिक विद्यालय बिगराबाग, पंचायत घर पहेनिया, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नौगवानाथ, पंचायत घर अमाऊं, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रतनपुर, उपकेन्द्र दमगड़ा, प्राथमिक विद्यालय श्रीपुर बिछुआ, पंचायत घर बिरिया, प्राथमिक विद्यालय पकड़िया, पंचायत घर मुंडेली, आंगनबाड़ी केन्द्र सडासड़िया, आंगनबाड़ी केन्द्र खुदागंज, प्राथमिक विद्यालय बड़ी अंजनिया, पंचायत घर गांगी, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नौगवांठग्गू, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मोहम्मद पुर भुड़िया, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कंचनपुरी, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नौसर, प्राथमिक विद्यालय मझोला प्रथम, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चंदेली में लगाया जाएगा। जबकि कोवैक्सीन का प्रथम एवं द्वितीय खुराक थारू जीआईसी में लगाया जाएगा।
