हरदोई: पीएम मोदी ने मेडिकल कॉलेज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 25 अक्टूबर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने किया। वर्चुअल लोकार्पण के मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। गौरा टांडा में बने  इस मेडिकल कॉलेज में इस …

हरदोई। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 25 अक्टूबर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने किया। वर्चुअल लोकार्पण के मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें।

गौरा टांडा में बने  इस मेडिकल कॉलेज में इस साल 100  मेडिकल के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। लोकार्पण के साथ ही इस साल का पहला शैक्षिक सत्र भी यहां शुरू हो जाएगा। हालांकि मरीजों की ओपीडी चलने के लिए अभी लगभग दो साल का इंतजार करना होगा नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है लेकिन उसके पूर्ण होने में लगभग दो साल लगेंगे। उक्त मेडिकल कॉलेज के निर्माण में 206 करोड़ रुपए से अधिक की लागत लगेगी। मेडिकल कॉलेज खुल जाने से जिले के ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को भी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

संबंधित समाचार