हल्द्वानी: राजकीयकरण की मांग पर अड़े पेयजल निगम के कर्मचारी, हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीयकरण की मांग को लेकर सोमवार को पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नैनीताल रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने कहा कि सरकार राजकीयकरण के नाम पर हीलाहवाली कर रही है। निगम का दर्जा होने से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीयकरण की मांग को लेकर सोमवार को पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नैनीताल रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने कहा कि सरकार राजकीयकरण के नाम पर हीलाहवाली कर रही है। निगम का दर्जा होने से समय पर वेतन, पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। जिस कारण कर्मचारियों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद पेयजल निगम के अधिकारी और कर्मचारी।

कर्मचारियों ने 25 से 27 अक्टूबर तक धरना प्रदर्शन जारी रह। चेतावनी दी है कि अगर मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो 28 अक्टूबर से अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस मौके पर संयोजक यतेंदर सिंह रावत, रवींद्र फर्त्याल, तेजेंद्र कुमार, यतेंद्र लस्पाल, मोहन राम, तारी राम, ऊषा शर्मा, रेखा सुयाल, ममता तिवारी, कमला लोहनी, दीपा आर्या, एससी मिश्रा, दिनेश पांडे, लक्षिता उप्रेती, हर्षा पांडे, अभिषेक पांडे, देवेंद्र राणा, एमआर चनियाल, केदार सिंह, गीता जोशी आदि रहे।

संबंधित समाचार