बाराबंकी: सड़क पर शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया ये आरोप
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में रविवार की शाम में गांव किनारे स्थित बाग में गांव के ही एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ के पास पाया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख कर पड़ोस के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया …
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहिलपुर में रविवार की शाम में गांव किनारे स्थित बाग में गांव के ही एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पेड़ के पास पाया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख कर पड़ोस के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन पुलिस आत्महत्या करने की बात कह रही थी।
2 बजे के करीब पोस्टमार्टम कराकर शव लेकर मृतक के परिजनों ने घर जारहे थे तभी बाराबंकी जैदपुर रोड पर स्थित बरैया चौराहे के पास शव रखकर रोड जाम कर दिया। और आरोपियों पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अंड़ गए। जैदपुर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हल्का दरोगा व सिपाहियों पर मिले होने का भी आरोप लगया। क्योंकि पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले मृतक और उसके परिजनों को फर्जी हरिजन एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच में तनाव चल रहा था।
ज़ैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहिलपुर के रवि प्रकाश पंडित (26) का रविवार शाम 6 बजे के करीब गूलर के पेड़ के नीचे शव पाया गया था। सूचना पाकर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की गर्दन में रस्सी के निशान तो थे। लेकिन शव जमीन पर पढ़ा हुआ था। जिसको देखकर परिजनों ने रात्रि में ही पुलिस से हत्या करने की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस आत्महत्या की बात पर जोर दे रही थी। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में पड़ोस के ही लोगों ने हत्या कर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर परिवारजन लेकर जा रहे थे तभी ज़ैदपुर बाराबंकी मार्ग पर स्थित बरैया चौराहे पर शव को रखकर रास्ता जाम कर दिया। और पीड़ित परिजनों की मांग थी कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी के साथ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। ज़ैदपुर बाराबंकी मार्ग जाम हो गया। जिससे आवागमन भी बाधित हो गया। स्कूल और कॉलेज से वापस जाने वाली गाड़ियों और बच्चों को भी समस्या से जूझना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीओ सदर राममूर्ति सोंनकर ने पिता कृष्णनंद की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। और तत्काल गिरफ्तार का भरोसा दिलाया है। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
