हल्द्वानी: पानी के कनेक्शन के लिए एक बार फिर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता मुर्दाबाद के लगे नारे, देखें वीडियो
हल्द्वानी, अमृत विचार। पानी के कनेक्शन के लिए परेशान इंद्रानगर के लोगों ने एक बार फिर सोमवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जल संस्थान होश में आओ, अधिशासी अभियंता मुर्दाबाद के नारे लगाए। देखें वीडियो: काफी देर तक प्रदर्शन करने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पानी के कनेक्शन के लिए परेशान इंद्रानगर के लोगों ने एक बार फिर सोमवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जल संस्थान होश में आओ, अधिशासी अभियंता मुर्दाबाद के नारे लगाए।
देखें वीडियो:
काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद लोग घर को लौट गए। शनिवार को भी क्षेत्र के लोगों ने ईई दफ्तर में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस तक बुलानी पड़ गई थी।
पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में इंद्रानगर के लोगों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के निर्धन परिवारों को घरों में पानी का कनेक्शन न होने से दूर-दूर से पानी ढोना पड़ता है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से फरियाद कर चुके हैं। लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। शकील सलमानी ने बताया कि बहुत से स्थानों में पानी के पाईप टूटे हैं, कई जगह नालियों में पाईप पड़े हैं। इस कारण कई घरों में पीने का गंदा पानी पहुंच रहा है।
शकील सलमानी ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराएंगे। इस पर लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस मौके पर वकील अहमद, निजामुद्दीन सलमानी, वसीम खान, फिरशात अली, असगर , शबनम, राखी, राविया ,शमीम, यासमीन, रूबीना, नजरा,अफसरी, नसीमा बेगम शामा, विलकीस आदि रहे।
