नैनीताल: आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचने लगी हैं। यहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और साथ ही दवाएं भी दी जा रहीं हैं। पदमपुरी में आपदा की वजह से तबाह हुए ग्रामीणों के हाल बेहाल हैं। यहां लोग कई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचने लगी हैं। यहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और साथ ही दवाएं भी दी जा रहीं हैं।
पदमपुरी में आपदा की वजह से तबाह हुए ग्रामीणों के हाल बेहाल हैं। यहां लोग कई दिनों से फंसे हुए हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिनको दवाओं की जरूरत है तो वहीं कुछ लोग मौजूदा हालात की वजह से बीमार पड़ रहे हैं।

सोमवार को यहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच की। उन्हें दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही बीमार लोगों का डाटा भी बनाया। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आपदा के दौरान लोगों के साथ है और पीड़ित लोगों को विभाग की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
