हल्द्वानी: गौला में समा गई आधा किमी सिंचाई नहर, पानी की आपूर्ति बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार को भारी बारिश के चलते गौलापार में सिंचाई नहर को काफी नुकसान हुआ। यहां नहर पानी के बहाव के चलते कई जगह टूट गई तो वहीं लीसा डिपो के पास यह नहर आधा किमी के दायरे में गौला में ही समा गई। इस वजह से क्षेत्र में सिंचाई का संकट बन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार को भारी बारिश के चलते गौलापार में सिंचाई नहर को काफी नुकसान हुआ। यहां नहर पानी के बहाव के चलते कई जगह टूट गई तो वहीं लीसा डिपो के पास यह नहर आधा किमी के दायरे में गौला में ही समा गई। इस वजह से क्षेत्र में सिंचाई का संकट बन गया है।

गौलापार में गौला नदी के माध्यम से खेतों में सिंचाई की जाती है। इसके लिए अंग्रेजों के जमाने से सिंचाई नहर बनाई गई है। इस नहर से ही गौलापार के पूरे इलाके में खेतों में पानी जाता है। सिंचाई नहर से ही गूलें निकाली गई हैं। यहां के ज्यादातर किसान फसलों के लिए इसी नहर पर निर्भर हैं। मंगलवार को आई आपदा की चपेट इस नहर पर भी पड़ी। पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि यह नहर कई जगह से टूट गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लीसा डिपो के पास आधा किमी तक पूरी नहर गौला नदी में समा आ गई है। क्षेत्रवासियों ने जब इस नहर को ठीक करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई तो महकमे के कुछ अधिकारी यहां पहुंचे और उन्होंने टूटी नहर का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि निरीक्षण करने आए अधिकारियों से नहर को ठीक करने के लिए आपदा मद में डीएम के पास प्रस्ताव भेजने की बात कही है।

हालांकि तब से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि यह नहर यहां के लोगों की जीवन रेखा है। यहां अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं। अब गेहूं की फसल की तैयारी करनी है। लेकिन बिना सिंचाई के गेहूं की बुआई करना मुश्किल है।

संबंधित समाचार