हल्द्वानी: मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे उपनलकर्मी, 54वें दिन धरना रहा जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल में सेवाएं दे रहे उपनल कर्मचारियों की हड़ताल 54वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार से नियमितिकरण और समान काम समान वेतन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बुद्ध पार्क में उपनल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगें …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल में सेवाएं दे रहे उपनल कर्मचारियों की हड़ताल 54वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार से नियमितिकरण और समान काम समान वेतन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बुद्ध पार्क में उपनल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
इस दौरान पीएस बोरा, उमा डांगी, सुशील कुमार, सोनू, प्रकाश लोहनी, राजेन्द्र सिंह राणा, संजय पांडे, मुरली भट्ट, दीपक पांडे, राकेश कुमार, मोहन रावत, मीना गुप्ता, विजय रौतेला, कैलाश भट्ट, खेमराज शाहू, प्रेमा ओली, नेत्रपाल, मोनिका, मुन्नी, अजय कुमार, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
