रामपुर: स्वार के पूर्व इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। एक निजी फर्म के संचालक को झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाने और घर से उठाकर कोतवाली की हवालात में लाकर बंदकर देने और छह लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बघेल फिलहाल संभल जिले में तैनात हैं। तहसील …

रामपुर, अमृत विचार। एक निजी फर्म के संचालक को झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाने और घर से उठाकर कोतवाली की हवालात में लाकर बंदकर देने और छह लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बघेल फिलहाल संभल जिले में तैनात हैं।

तहसील क्षेत्र के गांव मोहब्बतनगर निवासी शाहवाज खां पुत्र जलील खां की गाजी इंटरप्राइजेज के नाम की फर्म है। फर्म की ओर से ब्लाक कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य रेत सीमेंट बजरी टाइल्स आदि सामग्री की व्यवस्था मांग के अनुसार की जाती है। 25 जुलाई को तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ने फर्म के विरुद्ध अज्ञात द्वारा अनियमितताओं संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट स्वार कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होते ही तत्कालीन कोतवाल रूम सिंह बघेल द्वारा घर पर जाकर डराने धमकाने व रुपए ऐंठने को बार-बार दबिश दी जाती थी।

झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी। एक दिन पकड़कर कोतवाली की हवालात में मारपीट कर बंद कर दिया। परिजनों से छोड़ने की एवज में छह लाख रुपए की मांग की। परिजनों द्वारा छह लाख रुपए की रकम देने के बाद ही उसे छोड़ा गया। लेकिन कोतवाल के ख़ौफ़ के चलते संचालक खामोश हो गया। लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रूम सिंह बघेल को लाइन हाजिर कर दिया। तब संचालक ने शपथ पत्र के साथ मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आलाधिकारियों से अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी।

अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजी इंटरप्राइजेज के संचालक शाहवाज खां के बयान दर्ज कराए गए। इस मामले की जांच बैठा दी गई। सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गाजी इंटरप्राइजेज के संचालक शाहबाज खां द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार ओर कोतवाली स्वार से लाइन हाजिर हुए कोतवाल रूम सिंह बघेल के खिलाफ धारा 323, 342, 504, 506 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7,13 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अन्य फर्म स्वमियों के भी दर्ज हो चुके बयान
स्वार कोतवाली में तैनात रहे चर्चित कोतवाल रूम सिंह बघेल पर अन्य फर्म स्वामियों से भी दवाब बनाकर भारी भरकम रकम ऐंठ लेने का आरोप लगता रहा है। अन्य फर्म स्वामियों ने भी मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर रखी है। कई के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।

14 माह से अधिक टिके रूम सिंह बघेल
कोतवाल रूम सिंह बघेल जिले के एक अधिकारी की शह के चलते कोतवाली में किसी की नहीं सुनते थे। जिससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के संभ्रांत लोग भी कोतवाली आने से घबराते थे। उनका आचरण लोगो के प्रति ठीक नहीं थी। उनके समय में खनन से भरे ओवरलोड वाहन पुलिस की एंट्री पर जमकर दौड़े। और जिन वाहनों की एंट्री नहीं थी उन्हें सीज कर दिया जाता था। फिलहाल रूम सिंह बघेल संभल जिले में तैनात हैं और एसपी आफिस से अटैच हैं।

एक भ्रष्टाचार के मामले में ही मुकदमे में कार्रवाई करने के बजाए आरोपी को हवालात में बंद करके छह लाख रुपये लेकर छोड़ने का मामला आरोपी ने ही लगाया है। इस मामले की जांच कराई गई जिसमें बातें सही साबित हुईं थी। इस मामले में इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। —डा. संसार सिंह, एएसपी, रामपुर

संबंधित समाचार