बाराबंकी: बाइक सवार युवकों से बदमाशों ने की साढ़े सात लाख रुपए की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सोमवार रात को लखनऊ जनपद के पारा निवास फैजान अपने एक साथी आजम के साथ साढ़े सात लाख रुपए लेकर अमरसंडा आ रहा था। इस दौरान कुर्सी थाना क्षेत्र के किसान पथ के निर्माणधीन पुल के नीचे हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने युवकों पर लोहे के राड़ से हमला कर दिया। बाइक चला रहा …

बाराबंकी। सोमवार रात को लखनऊ जनपद के पारा निवास फैजान अपने एक साथी आजम के साथ साढ़े सात लाख रुपए लेकर अमरसंडा आ रहा था। इस दौरान कुर्सी थाना क्षेत्र के किसान पथ के निर्माणधीन पुल के नीचे हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने युवकों पर लोहे के राड़ से हमला कर दिया। बाइक चला रहा युवक लड़खड़ा कर गिर गया।

इस बीच बदमाशों ने युवक के पास से साढ़े सात लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बताया जाता है कि युवक यह पैसा कुर्सी स्थित एक फैक्ट्री के मुंसी को देने आ रहा था। लूट की वारदात के बाद मौके हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार