रामनगर: कॉर्बेट में घास लेने गई महिलाओं पर हाथियों का हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में घास लेने गई आमडंडा खत्ता गांव की महिलाओं पर हाथियों ने हमला कर दिया। हमले मे तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की दोपहर ग्राम आमडंडा खाता की कुछ महिलाएं मवेशियों के …

रामनगर, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में घास लेने गई आमडंडा खत्ता गांव की महिलाओं पर हाथियों ने हमला कर दिया। हमले मे तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार की दोपहर ग्राम आमडंडा खाता की कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए कॉर्बेट के जंगलों में घास लेने गईं थीं। इसी दौरान बिजरानी रेंज के चोरपानी बीट कक्ष संख्या आठ में हाथियों के झुंड ने तुलसी देवी, मंजू देवी और मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। जबकि उनके साथ आई महिलाओं ने शोर मचाया तो हाथी जंगल की ओर चले गए। हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं।

रेंजर बी पाल ने बताया कि घायल महिलाओं को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।उन्होंने बताया कि कि तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार चल रहा है।

संबंधित समाचार