हल्द्वानी: पार्किंग की समस्या से जूझ रहे एमबीपीजी कॉलेज विद्यार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में वाहन पार्किंग न होने से छात्रों को खासी परेशानी हो रही है। उन्हें अपना वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है। इससे वाहनों के चोरी होने का खतरा तो होता है साथ ही रास्ता भी जाम होने की समस्या हो जाती है। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की इस समस्या …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में वाहन पार्किंग न होने से छात्रों को खासी परेशानी हो रही है। उन्हें अपना वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है। इससे वाहनों के चोरी होने का खतरा तो होता है साथ ही रास्ता भी जाम होने की समस्या हो जाती है। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

छात्र नेता सूरज जंतवाल ने बताया कि पार्किंग न होने कारण विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी होती है। शिक्षक कॉलेज परिसर में ही अपने वाहन इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। जबकि विद्यार्थियों के वाहनों को कॉलेज के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाता है।

इस कारण उन्हें अपने वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। यहां से कई बार छात्रों को वाहन चोरी भी हो चुके हैं। जब इसकी शिकायत प्राचार्य से की जाती तो वह मामला कॉलेज परिसर का बाहर बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। प्राचार्य बीडी पंत ने बताया कि कॉलेज परिसर में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। यदि विद्यार्थियों के वाहन भी कॉलेज में अंदर आएंगे तो परिसर में अव्यवस्था फैल जाएगी।

संबंधित समाचार