हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट साहब…ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं का भी कीजिए समाधान
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के केंद्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंप कर अन्य राज्यों की भांति ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल के केंद्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंप कर अन्य राज्यों की भांति ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों को सुविधा एवं लाभ देने, सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, डेंगू व मलेरिया बीमारियों के संक्रमण के मद्देनजर दवा का छिड़काव, पेयजल व शौचायल का इंतजाम, मैकेनिक का निशुल्क बीमा, प्रत्येक माह में प्रशासन-ट्रांसपोर्ट नगर कारोबारियों की बैठक, परिवहन विभाग का कैंप कार्यालय खोलने, बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूरन लाल साह, वीरेन्द्र गुप्ता, कवलजीत सिंह गुजराल, विशाल जुनेजा, असमीत गुजराल, देवेंद्र कोहली, कुंदन बिष्ट, शंकर भूटियानी, विनोद आनंद, भारत भूषण, ऋषभ पाठक आदि मौजूद थे।
