हल्द्वानी: मांगों की अनदेखी पर भड़के नगर निगम के सफाईकर्मी, धरने पर बैठे
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम प्रशासन की अनदेखी से सफाई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मियों की पीएफ कटौती, चार साप्ताहिक अवकाश देने, नई भर्ती करने, टीपी नगर के कर्मचारियों को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम प्रशासन की अनदेखी से सफाई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मियों की पीएफ कटौती, चार साप्ताहिक अवकाश देने, नई भर्ती करने, टीपी नगर के कर्मचारियों को निगम से वेतन देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने कहा कि मांगो को लेकर पूर्व में मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर अशोक राज, राम अवतार राजौर, सुरेश, विनय पाल, सुनील चौधरी, अजय कुमार, विशाल कुमार, नीरज नैथानी, प्रदीप पवार, योगेश राठौर आदि मौजूद रहे।
