हल्द्वानी: सीनियर महिला क्रिकेट टीम में कुमाऊं से आठ खिलाड़ी चयनित
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम में 20 चयनित खिलाड़ियों में से कुमाऊं मंडल से आठ खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रदेश की महिला अंडर 19 की टीम में कुमाऊं से महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर शानदार रहा है। महिला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम में 20 चयनित खिलाड़ियों में से कुमाऊं मंडल से आठ खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है।
जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि प्रदेश की महिला अंडर 19 की टीम में कुमाऊं से महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर शानदार रहा है। महिला टीम इस समय पुणे पहुंच गई है।
मुंबई के खिलाफ पहले मैच की तैयारी में जुटी है। सीनियर टीम में नैनीताल की ज्योति गिरि, लालकुआं से दिव्या बोहरा, हल्द्वानी की अंजलि गोस्वामी, कालाढूंगी की तारा बिष्ट, ऊधमसिंह की मुस्कान, नेहा मेहता, प्रीति भंडारी, पिथौरागढ़ की अंकिता धामी, बागेश्वर की प्रेमा रावत को टीम में जगह मिली है।
कप्तान अंजू तोमर, उपकप्तान सारिका कोली, नजमा, सोनिया खत्री, अमीषा बहुखंडी, अंजलि कठैत, रुचि चौहान, गुंजन भंडारी, सफीना, रीना जिंदल, राधा चंद को 20 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया सीनियर महिला वन डे ट्राफी के लिए सभी मैच पुणे में होंगे।
