जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में, बच्चे बर्थडे पर पापा का करते रह गये इंतजार
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल के सीवर टैंक में दम घुटने से हुई तीन लोगो की मौत से उनको घरों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक प्लांट हेड रमन के 10-12 वर्षीय बच्चे पवन का जन्मदिनथा। जिसको लेकर उन्होने अपने दोस्तों व कंपनी के स्टाफ को शाम को पार्टी का आयोजन किया था। जिसको लेकर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल के सीवर टैंक में दम घुटने से हुई तीन लोगो की मौत से उनको घरों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक प्लांट हेड रमन के 10-12 वर्षीय बच्चे पवन का जन्मदिनथा। जिसको लेकर उन्होने अपने दोस्तों व कंपनी के स्टाफ को शाम को पार्टी का आयोजन किया था।
जिसको लेकर रमन और कंपनी का स्टाफ शाम की तैयारियों में लगे हुए थे तथा सभी लोग खुश थे। वहीं रमन के घरवालें भी जन्मदिन की पार्टी के इंतजाम में लगे हुए थे। बच्चे भी शाम होते ही पापा का घर आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उससे पहले की यह मनहूस खबर घर पहुंच गई।
जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वही सूचना मिलने पर रमन की पत्नी अनीता तुरंत रोली बिलखती मौके पर पहुंचीं। जिसे वहां लोगों ने समझाने का प्रयास किया। उधर रमन के पड़ोसी रफी ने बताया कि आज पार्टी को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी। रमन एक बच्चे पवन के साथ अपनी बेटी रमिया रमन के बच्चे काफी खुश थे। बताया कि खाने के आर्डर उन्होने स्वयं दिया था। लेकिन होनी को कुछ और मजजूर था। यह हादस उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति के रूप में है।
