रुद्रपुर: दो घंटे तक रेस्क्यू कर पुलिस ने निकाले तीन शव
रुद्रपुर, अमृत विचार। सीवर टैंक से मृतकों के शवों को बाहर निकालने में पुलिस को दो घंटे का रेस्क्यू करना पड़ा। जिससे बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। सोमवार शाम को सिडकुल में स्थापित सीइटीपी प्लांट में तकनीकी खराबी का ठीक करने सीवर टैंक में उतरा हेल्पर हरिपाल, उसे बचाने गये प्लांट …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सीवर टैंक से मृतकों के शवों को बाहर निकालने में पुलिस को दो घंटे का रेस्क्यू करना पड़ा। जिससे बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला जा सका।
सोमवार शाम को सिडकुल में स्थापित सीइटीपी प्लांट में तकनीकी खराबी का ठीक करने सीवर टैंक में उतरा हेल्पर हरिपाल, उसे बचाने गये प्लांट हेड रमन और एकाउंटेंट अवद्येश के शवों को सीवर टैंक से बाहर निकालने में एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड के कर्मियों को दो घंटे तक रेस्क्यू करना पड़ा।
साथ ही पुलिस कर्मियों को इसके लिए एक हाइड्रा क्रेन की सहायता भी लेनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस को तीनो के शव बरामद हुए।
