आर्यन खान ड्रग्स केस में दिल्ली एनसीबी ऑफिस पहुंचे समीर वानखेड़े
मुंबई। आज एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। बता दें की वानखेड़े, क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं। जिसमें आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है। वानखेड़े आरके पुरम स्थित एजेंसी के मुख्यालय में पीछे के द्वार से दाखिल …
मुंबई। आज एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। बता दें की वानखेड़े, क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं। जिसमें आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है।
वानखेड़े आरके पुरम स्थित एजेंसी के मुख्यालय में पीछे के द्वार से दाखिल हुए। जहां वह वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकत कर सकते हैं। वह सोमवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे।
वहीं एनसीबी मुख्यालय के बाहर वानखेड़े के समर्थन में कुछ लोग हाथ में तख्तियां लिए नजर आए। वानखेड़े ऐसे समय दिल्ली पहुंचे हैं, जब एनसीबी ने क्रूज़ जहाज से ड्रग्स बरामदगी मामले के आरोपी आर्यन खान को छोड़ने के लिए एनसीबी, मुंबई इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े और कुछ अधिकारियों की ओर से 25 करोड़ रुपये मांगने संबंधी एक गवाह के दावे पर सतर्कता जांच के आदेश दिए है।
वानखेड़े ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्हें एजेंसी ने तलब नहीं किया है। बल्कि वह कुछ काम से यहां आए हैं और उन्होंने ड्रग्स मामले में निष्पक्ष जांच की हैं।
वहीं अधिकारी ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागरले को पत्र लिख कर उनके खिलाफ कुछ अज्ञात लोगों की ओर से संभावित कानूनी कार्रवाई की योजना बनाए जाने से संरक्षण की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वे लोग उन्हें फंसाना चाहते हैं।
वानखड़े को वसूली संबंधी स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल की तरफ से किए गए सनसनी खेज दावे पर एक हलफनामे के सिलसिले में कोई राहत नहीं मिल पाई। एक विशेष अदालत ने कहा है कि वह दस्तावेजों को संज्ञान में लेने से अदालतों को रोकने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता।
