उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में खिली धूप, पिघलने लगी बर्फ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद मौसम सर्द हो गया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम में मुख्य मार्गों सहित हेलीपैड से बर्फ हटायी गयी। धूप खिलने से मौसम सामान्य और अनुकूल हुआ तो बर्फ भी पिघलने लगी। बाबा केदार के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। …

देहरादून, अमृत विचार। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद मौसम सर्द हो गया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम में मुख्य मार्गों सहित हेलीपैड से बर्फ हटायी गयी। धूप खिलने से मौसम सामान्य और अनुकूल हुआ तो बर्फ भी पिघलने लगी। बाबा केदार के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को लगातार प्रस्थान कर रहे हैं। श्री बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों हेतु सड़क मार्ग सुचारू हैं। तीर्थयात्री दर्शन को जा रहे हैं।

आंशिक रूप से बाधित हुए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को भी सुचारू कर दिया गया है। श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी है। केदारनाथ धाम हेतु हेलीकॉप्टर सेवा सामान्य रूप से चल रही है। हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा चुकी है। अब घूप लगने से बर्फ पिघलने लगी है।

संबंधित समाचार