हल्द्वानी: पुलिस से लगाई गुहार… दो बेटियां होने पर पीटता है पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पहले सब कुछ ठीक था, लेकिन जब से उसकी दो बेटियां हुई हैं, पति ने मारपीट शुरू कर दी है। पुलिस विवाहिता के पति समेत सास-ससुर को समझाने में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पहले सब कुछ ठीक था, लेकिन जब से उसकी दो बेटियां हुई हैं, पति ने मारपीट शुरू कर दी है। पुलिस विवाहिता के पति समेत सास-ससुर को समझाने में लगी है।

शक्तिफार्म नंबर एक बैकंठपुर सितारगंज निवासी रितू पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 20 मई 2013 को बागेश्वर निवासी एक युवक साथ हुआ था। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह बंगाली समुदाय से थी।

ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर भगाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पति का सहयोग शुरू में मिलता रहा। बाद में जब उसकी दो बेटियां हुई तो पति का व्यवहार भी बदल गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

पीड़िता की महिला हैल्प लाइन में काउंसिलिंग भी हुई। जहां पर पति ने उसे व बच्चों को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता की माली हालत भी खराब है। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार