हल्द्वानी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिंदुखत्ता निवासी युवती ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जानसे मारने की धमकी दे डाली। पुलिस युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित युवती के अनुसार, वह एक दवा की दुकान में नौकरी करती है। वहीं पर रहने वाला एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिंदुखत्ता निवासी युवती ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जानसे मारने की धमकी दे डाली। पुलिस युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित युवती के अनुसार, वह एक दवा की दुकान में नौकरी करती है। वहीं पर रहने वाला एक युवक उसे रोजाना परेशान करता है। वह पिछले कुछ दिनों से अश्लील हरकत करने लगा।

जब युवती ने उसका विरोध किया तो युवक दुकान के अंदर घुस आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। बीच बचाव करने को जब दुकानदार आया तो उसके साथ मारपीट कर डाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार