हल्द्वानी: तीन दिन से लापता युवक का अब तक नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधीनगर से युवक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांधी नगर के वार्ड 27 निवासी अनीता पत्नी स्व. रमेश ने पुलिस को दी गुमशुदगी में कहा है कि उसका पुत्र ध्रुव 23 अक्टूबर को घर से निकला था। वह अपने लाइन नंबर 17 निवासी दोस्त फैजान के साथ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गांधीनगर से युवक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांधी नगर के वार्ड 27 निवासी अनीता पत्नी स्व. रमेश ने पुलिस को दी गुमशुदगी में कहा है कि उसका पुत्र ध्रुव 23 अक्टूबर को घर से निकला था।

वह अपने लाइन नंबर 17 निवासी दोस्त फैजान के साथ गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने युवक की मां की गुमशुदगी के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार