हल्द्वानी: दिव्यांग घर बैठे भी कर सकते हैं मतदान, जागरूकता शिविर का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है। डीएम गर्ब्याल के निर्देशानुसार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने गौलापार स्थित नैब में जागरूकता कार्यक्रम किया। इस अवसर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है।

डीएम गर्ब्याल के निर्देशानुसार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने गौलापार स्थित नैब में जागरूकता कार्यक्रम किया। इस अवसर पर दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदाता प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

त्रिपाठी ने कहा कि सभी व्यक्तियों के मत की कीमत बराबर है इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग बुजुर्गों, दिव्यांगो को घर से भी मत देने की सुविधा देने जा रहा है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संस्थान में ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे होंगे। वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं।

संबंधित समाचार