खटीमा: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू,

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार।  न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज अलकेमिस्ट एकेडमी के मैदान में हुआ। इसका उद्घाटन महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका डॉ. नीता सक्सेना ने किया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल के बालक वर्ग में शिक्षा भारती इंटर कॉलेज प्रथम, नोजके पब्लिक स्कूल द्वितीय और सर्राफ पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक वर्ग …

खटीमा, अमृत विचार।  न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज अलकेमिस्ट एकेडमी के मैदान में हुआ। इसका उद्घाटन महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका डॉ. नीता सक्सेना ने किया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल के बालक वर्ग में शिक्षा भारती इंटर कॉलेज प्रथम, नोजके पब्लिक स्कूल द्वितीय और सर्राफ पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर बालक वर्ग में अरमान प्रथम, रचित द्वितीय और लक्ष्मण सिंह तृतीय, बालिका वर्ग में स्मिता प्रथम, प्रीति द्वितीय और साध्वी तृतीय, 400 मीटर बालक वर्ग में अरमान प्रथम, रचित द्वितीय और निखिल चंद्र तृतीय, 800 मीटर बालक वर्ग में नितिन धामी प्रथम, रोहित कुमार दूसरे और कार्तिक बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, पायल भंडारी द्वितीय और बबीता तृतीय, 1500 मीटर बालक वर्ग में चंदू जोशी प्रथम, राहुल भट्ट द्वितीय और हिमांशु कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में अर्पिता प्रथम, सविता मेहरा दूसरे और रेनू तृतीय रहीं।

इधर 800 मीटर बालिका वर्ग में अर्पिता प्रथम, पायल भंडारी द्वितीय और दिव्या तृतीय, चक्का फेंक बालक वर्ग में धीरज कुमार प्रथम, पीयूष आर्या द्वितीय और हर्षित चंद तृतीय, गोला फेंक में बालिका वर्ग में गुरलीन कौर प्रथम, रानू बिष्ट द्वितीय और योगिता चुफाल तृतीय, बालक वर्ग में वेदांत सिंह प्रथम, धीरज कुमार द्वितीय, हर्षित चंद तृतीय, लंबी कूद बालिका वर्ग में अर्पिता प्रथम, बबीता द्वितीय और स्मिता मेहरा तृतीय, लंबी कूद बालक वर्ग में अर्पित प्रथम, रोहित द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे।

चार गुणा सौ मीटर रिले रेस बालिका वर्ग में शहीद हरिकिशन विद्यालय प्रथम, अलकेमिस्ट एकेडमी दू तथा सर्राफ पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे हैं। आयोजन समिति में राम नारायण वर्मा अध्यक्ष, पदम सिंह, अश्वनी गुंबर, सत्येंद्र थपलियाल, मोहन बिष्ट, रंजीत मेहरा, गोविंद, सुधा सिंह, जयंती चंद, मीना गुप्ता एवं डॉ. नीरज सक्सेना थे।

संबंधित समाचार