मुश्ताक अली ट्राफी के लिए टीम में शामिल मुंबई के चार खिलाड़ी पाए गए कोविड पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिये मुंबई की टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और उनके स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ”सीनियर टीम के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। ये …

मुंबई। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिये मुंबई की टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और उनके स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ”सीनियर टीम के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है।

ये खिलाड़ी शम्स मुलानी, साइराज पाटिल, प्रशांत सोलंकी और सरफराज खान हैं।” यह भी पता चला है कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन चारों के स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया है जिनके नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सूत्रों ने कहा, ”हम (चारों नये खिलाड़ियों का) रैपिड आरटी-पीसीआर परीक्षण करवा रहे हैं तथा उनकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी जिसके बाद ही वे टीम से जुड़ेंगे। हम टीम के अन्य सदस्यों का भी आरटी-पीसीआर परीक्षण करवा रहे हैं।” मुंबई को चार नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये ग्रुप बी में रखा गया है और वह अपने लीग मैच गुवाहाटी में खेलेगा। उसका पहला मैच कर्नाटक से होगा।

इसे भी पढ़ें…

रोड्रिग्स और मंधाना ने डब्ल्यूबीबीएल में अर्धशतक जमाए

संबंधित समाचार