रायबरेली में बिना होमवर्क शुरू होगा दीपोत्सव, छोटे दुकानदारों में रोष व्याप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना के कारण पिछले साल जिले में किसी भी मेले का आयोजन नहीं किया गया था। वहीं, इस बार प्रशासन ने अचानक अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव 2021 की योजना बनाई है। यहां बिना किसी होमवर्क के कुछ अधिकारियों की रायशुमारी के बाद दीपोत्सव का आयोजन गुरुवार से जीआईसी मैदान में होगा। यह मेला …

रायबरेली। कोरोना के कारण पिछले साल जिले में किसी भी मेले का आयोजन नहीं किया गया था। वहीं, इस बार प्रशासन ने अचानक अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव 2021 की योजना बनाई है। यहां बिना किसी होमवर्क के कुछ अधिकारियों की रायशुमारी के बाद दीपोत्सव का आयोजन गुरुवार से जीआईसी मैदान में होगा।

यह मेला एक हफ्ते तक लगेगा। इस दौरान जमकर भीड़ होगी और खरीदारी करने वालों की जमकर भीड़ देखी जाएगी। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़नी तय है। इसके अलावा सबसे बड़ी दिक्कत उन छोटे व्यापारियों को है जो छोटी-छोटी दुकान लगाकर दीपालवी पर अपने घर परिवार की खुशियां बटोरते हैं। असल में फरमान जारी किया गया है कि दीपोत्सव में लगने वाली दुकानों से सात दिन का आठ से दस हजार रुपए लिए जाएंगे।

बता दें कि दीपालवी आते ही शहर में छोटे दुकानदार अपनी दुकान लगाना शुरू कर देते हैं। यहां रतापुर, पुलिस लाइन, छजलापुर, गोरा बाजार, सुपर मार्केट में दो सैकड़ा से अधिक दुकानें लगती हैं। इस बार प्रशासन ने दीपोत्सव का आयोजन किया है, जिसके चलते जीआईसी मैदान में मूर्ति, साज सज्जा, कपड़े, खिलौने, होम एपलाइंस सहित हर घरेलू चीज की दुकान लगेगी।

इसके चलते छोटे व्यापारियों को उम्मीद थी कि उन्हें एक बेहतरीन प्लेटफार्म दुकान लगाने के लिए मिलेगा, लेकिन प्रशासन की किराया शर्त ने छोटे व्यापारियों का दिल तोड़ दिया है। जहां आठ से दस हजार रुपए का किराया छोटे दुकानदार नहीं दे सकते हैं, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।

कमाई के साथ बड़े व्यापारियों को होगा फायदा

प्रशासन का दीपोत्सव एक तरफ राजस्व तो बढ़ाएगा ही, लेकिन अंदरूनी खेल को भी अंजाम देगा। इससे बड़े व्यापारी जमकर कमाई करेंगे। जबकि इस तरह के आयोजन छोटे दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए आयोजित होते हैं।

लगेगा शहर में जाम

जीआईसी मैदान पर जब दीपोत्सव का आयोजन होगा तो भारी भीड़ शहर की सड़कों पर दिखेगी। इसके कारण जाम की समस्या भी खड़ी होगी, लेकिन प्रशासन ने जाम से निजात दिलाने और कोविड प्रोटोकॉल के पालन को नजरअंदाज कर दिया है। जाम से बचाने को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं, दीपोत्सव 2021 का आयोजन गुरुवार से होगा जो कि 4 नवंबर तक चलेगा। वहीं, दीए और खाने-पीने की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अलग से स्टॉल की व्यवस्था कराई गई है।

संबंधित समाचार