रामपुर : राज्य मंत्री दुर्गा प्रसाद ने गांधी समाधि पर किए पुष्प अर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद राधा रोड स्थित मलिन बस्ती में आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला सहकारी बैंक में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों …

रामपुर, अमृत विचार। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद राधा रोड स्थित मलिन बस्ती में आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला सहकारी बैंक में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरित किए और पांच प्रधानों को सम्मानित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि राज्य मंत्री सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद रामपुर शहर में स्थित मलिन बस्ती में आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। इसके बाद भारत गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन भी वितरित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार